पुरोला। तंबाकू निषेध पर राजकीय इंटर कॉलेज में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अंजली और जूनियर वर्ग में कार्तिक प्रथम रहे।
जीआईसी पुरोला में तंबाकू निषेध पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दिव्या द्वितीय, अभिनव कोहली तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में अक्षत द्वितीय, नियति तृतीय पर रही। निबंध के सीनियर वर्ग आस्था राणा प्रथम, अंजली द्वितीय और नंदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अक्षत द्वितीय और प्रीति तृतीय रही। चित्रकला के सीनियर वर्ग में नंदिनी प्रथम, दिव्यांश रावत द्वितीय और वंशिका तृतीय रही। वहीं जूनियर वर्ग में प्रीति प्रथम, शिवराज द्वितीय और अभय रावत तृतीय रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य चतर सिंह चौहान ने छात्रों की चित्रकला के माध्यम से तंबाकू निषेध पर बनाए गए चित्रों की सराहना की। संवाद