फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अवैध खनन व हरे पेड़ काटने पर जताई नाराजगी

Wed, 24 Dec 2025 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क डामरीकरण की आड़ में किया जा रहा है काम
विज्ञापन

पुरोला। सड़क डामरीकरण कार्य की आड़ में गांव के समीप अवैध खनन और हरे पेड़ों की कटाई को लेकर कंडियाल गांव के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कंडियाल गांव के ग्रामीण बलवीर सिंह और कुलदीप सिंह ने बताया कि तहसील मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर पुरोला–गुंदियाट मोटर मार्ग के तहत कंडियाल गांव में डामरीकरण कार्य चल रहा है। डामरीकरण कार्य की आड़ में ठेकेदार ने बांज और मोरू सहित अन्य विभिन्न प्रजातियों के हरे पेड़ को उखड़ दिया है। इसके साथ ही गांव की पुश्तैनी श्मशान घाट और नीकंठ मंदिर के जेसीबी लगाकर दिन रात खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों के सार्वजनिक पैतृक श्मशान घाट और मंदिर परिसर को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही भविष्य में कंडियाल गांव के लिए बड़ी आपदा का खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वन विभाग और राजस्व विभाग को भी सूचित किया गया है। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसके चलते ठेकेदार की ओर से अवैध खनन और हरे पेड़ों की कटाई जारी रखी हुई है। कहा कि यदि जल्द ठेकेदार के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रवीन सिंह गोविंद, फुलक सिंह, देवेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं, एसडीएम मुकेश रमोला ने बताया कि मामले की सूचना पर राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया था। अवैध खनन को लेकर ठेकेदार को चेतावनी दी गई है। वहीं, हरे पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत पर वन विभाग को कार्रवाई के लिए अवगत कराया गया है। साथ ही अग्रिम कार्रवाई के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें