उत्तरकाशी। राजकीय शिक्षक संघ भटवाड़ी की बैठक में विद्यालयों का कोटीकरण, पारदर्शी तबादले के लिए एक बार संवर्ग परिवर्तन की छूट देने सहित अन्य मांगों को लेकर चर्चा की। साथ ही विभाग की ओर से अतिरिक्त विभागीय गतिविधि करवाने पर रोष व्यक्त किया गया।
राजकीय अटल उत्कृष्ट बालिका इंटर कॉलेज भटवाड़ी में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पाल सिंह परमार की अध्यक्षता में शिक्षक संघ की बैठक हुई, जिसमें शैक्षिक उन्नयन के साथ शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पाल सिंह परमार ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से विद्यालयों का कोटीकरण, पारदर्शी तबादले के लिए एक बार संवर्ग परिवर्तन की छूट देना, समायोजित शिक्षकों को चयन प्रोन्नत का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक मंत्री महेश उनियाल, भरत राणा, प्रियंका भंडारी, संगीता जोशी, मनीषा सेमवाल, प्रियंका रानी, प्रियंका चौहान, सीमा चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद