फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: निबंध प्रतियोगिता में अमित भट्ट रहा प्रथम

Sat, 24 May 2025 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आयुर्वेदिक चिकित्सालय रायमेर बड़ेथ की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकालखाल में योग शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही योग पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। निबंध प्रतियोगिता में अमित भट्ट प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

राइंका श्रीकालखाल में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह रावत, योग अनुदेशिका सरिता बिष्ट और योग अनुदेशक विक्रम सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान योग अनुदेशिका सरिता बिष्ट और विक्रम बिष्ट ने छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को विभिन्न योगाभ्यास करवाया। प्रतियोगिता में प्रताप राज द्वितीय और राजन तृतीय रहे। इस मौके पर सुमेरा प्रजापति, कुलदीप सिंह पंवार, तीरथराज, सुकरदेई रावत, रविंद्र सिंह, इंद्रमणि चमोली, गोपीचंद भंडारी, सतपाल सिंह चौहान, जितेंद्र नौटियाल, नवप्रीति, रमेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें