पुरोला। अटल उत्कृष्ट राइंका पुरोला के वार्षिकोत्सव में पुरातन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अतिथियों ने खेलों व प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्रों को सम्मानित किया।
मंगलवार को विद्यालय के सभागार में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्रों ने रवांई घाटी के तांदी गीतों हारूल, पंजाबी, राजस्थानी समेत देशभक्ति नाटकों समेत पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख निशिता शाह व नगर पालिकाध्यक्ष बिहारीलाल ने शिक्षा को समाज की आधारशिला व जीवन का दर्पण व छात्रों से लक्ष्य के अनुरूप अनुशासन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य चतर सिंह चौहान, बलदेव असवाल, अंकित पंवार प्रहलाद रावत, अंकित शाह, संजय शर्मा, विक्रम रावत, भजन सिंह, जग विजय सिंह राणा मौजूद थे। संवाद