फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पीकेवीवाई जिला समन्वयक पर अभद्रता का लगाया आरोप

Sat, 24 Oct 2026 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पद से हटाने और दूसरे व्यक्ति को नियुक्त करने की उठाई मांग
विज्ञापन

उत्तरकाशी। परंपरागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई) के तहत जिले में कार्यरत जिला समन्वयक गणेश सिंह पंवार पर अभद्रता और गाली-गलौज करने के आरोप लगे हैं। जिले के छह ब्लॉक समन्वयकों ने कृषि निदेशक को पत्र भेजकर उन्हें पद से हटाने और उनके स्थान पर दूसरे व्यक्ति की नियुक्ति करने की मांग की है। समन्वयकों ने चार माह से मानदेय नहीं मिलने की शिकायत भी उठाई है।
कृषि निदेशक को भेजे पत्र में ब्लॉक समन्वयकों ने आरोप लगाया कि प्रकृति ऑर्गेनिक फ्रॉम फ्रेश प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता की ओर से नियुक्त जिला समन्वयक का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं है। अभद्र भाषा और गाली-गलौज के कारण कार्यस्थल का माहौल प्रभावित हो रहा है। इससे योजना के तहत संचालित गतिविधियों के क्रियान्वयन में भी दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार, ग्राम सभाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, क्लस्टर गठन, ड्रम-खाद वितरण और किसानों के भ्रमण जैसी गतिविधियां प्रभावित हो रही है। समन्वयकों ने दावा किया कि इस व्यवहार से ग्राम प्रतिनिधियों और किसानों में भी नाराजगी है। समन्वयकों ने चार माह से मानदेय लंबित होने का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बकाया भुगतान जल्द जारी करने की मांग की है। पत्र पर भटवाड़ी के संपूर्णानंद नौटियाल, डुंडा के अनुज पंवार, पुरोला की मोनिका रावत, नौगांव के सूरजमणि और राजवीर सिंह राणा सहित अन्य के हस्ताक्षर हैं। वहीं, जिला समन्वयक गणेश सिंह पंवार ने कहा कि पारिवारिक रूप से मतभेद हर जगह होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें