फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: शोभायात्रा के बाद भागीरथी में की गई माता की मूर्ति का विसर्जन

Thu, 02 Oct 2025 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नव दुर्गा उपासना समिति की ओर से हनुमान मंदिर में आयोजित दुर्गा पूजा बृहस्पतिवार को मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हुई। नगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ पौराणिक मणिकर्णिका घाट पर मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

नवरात्र पर बीते नौ दिन से हनुमान मंदिर में दुर्गा पूजा का आयोजन चल रहा था। वहां मंदिर में स्थापित मां दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी मां, ब्रह्मा देव, गणेश, कार्तिकेय आदि देवी देवताओं की मूर्तियों की नौ दिन तक पूजा-अर्चना की गई। रोजाना कीर्तन एवं आरती के बाद बृहस्पतिवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान किया गया। साथ ही नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर में जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।
नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभा यात्रा पौराणिक मणिकर्णिका घाट पहुंची। वहां देव मूर्तियों की विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद गंगा भागीरथी में विसर्जित किया गया। समिति के शिव नरेश सोनी ने बताया कि नवरात्र पर नौ दिनों तक हनुमान मंदिर में दुर्गा माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर हनुमान मंदिर के पुजारी शिव प्रसाद भट्ट, चंद्रशेखर भट्ट, माधव प्रसाद भट्ट, सुरेश सोनी, शिव नरेश सोनी, उदय शर्मा, बृजेश कुमार, शंभू प्रसाद, तेज बहादुर सिंह, अजय कुमार, पन्नी लाल यादव, डीएन मिश्रा, शिव नरेश सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें