फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से लौटे लोगों को क्वारंटीन करने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से स्थानीय लोगों की घर वापसी के बीच प्रशासन ने कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने की कवायद तेज कर दी है। एसडीएम मनीष कुमार ने पुरोला क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम आईएएस अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि पुरोला क्षेत्र में बाहरी राज्यों से लौटने के लिए आठ सौ से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। ये लोग देश के विभिन्न 26 राज्यों से यहां आ रहे हैं। बाहर से आ रहे लोगों के माध्यम से क्षेत्र में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका न रहे, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों से दिशा निर्देश मिलने पर बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। व्यापारी बीते 22 मार्च से बंद अपनी दुकानों को खोलने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें