फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतप्रतिशत सामान की होम डिलीवरी व्यवस्था करने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
उत्तरकाशी में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम डा.आशीष चौहान। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
अपनी रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीद लिए जाने के कारण अब छूट की अवधि में भी कम संख्या में ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा रसोई गैस के साथ ही दूध, सब्जी, राशन आदि की होम डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए तमाम व्यापारियों के फोन नंबर प्रचारित कर लोगों से फोन कर घर बैठे ही जरूरत का सामान मंगाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम डा.आशीष चौहान ने बताया कि लॉक डाउन अवधि में भी मैदानी मंडियों से जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू है। अभी तक सामान की किल्लत की शिकायत नहीं आयी है। इसके साथ ही जिला मुख्यालय समेत जनपद के विभिन्न नगरों के व्यापारियों एवं एजेंसियों के फोन नंबर प्रचारित किए जा रहे हैं। ताकि लोग फोन कर अपनी जरूरत का सामान घर पर ही मंगा सकते हैं। प्रशासन रसोई गैस, दूध, सब्जी, खाद्यान्न आदि सभी जरूरी वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था बनाने में जुटा है। ऐसे में लोगों को घरों से बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी तथा लॉक डाउन और ज्यादा प्रभावी होने से कोरोना संक्रमण का खतरा टल जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से लॉक डाउन का पालन कर घरों में ही बने रहने तथा छूट के समय भी सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें