फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: 80 वर्षीय महिला की शिकायत पर प्रशासन सक्रिय

Wed, 15 Jul 2026 03:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक हफ्ते में पेंशन और सौर ऊर्जा से बिजली देने के निर्देश
विज्ञापन

पुरोला। सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के दावों के बीच पुरोला के घुंडाडा गांव की 80 वर्षीय चंद्री देवी का मामला सिस्टम की जमीनी स्थिति को सामने लाता है। बुनियादी सुविधाओं और लंबित पेंशन की शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचीं वृद्धा की फरियाद पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुरोला तहसील से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्राम घुंडाडा निवासी चंद्री देवी मंगलवार को समस्याएं लेकर उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला के कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके साथ रहने वाले बेटे की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है और अब वह अकेली हैं। चंद्री देवी ने प्रशासन को बताया कि उनके घर में अब तक बिजली और गैस कनेक्शन की सुविधा नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

इसके अलावा पिछले तीन माह से वृद्धावस्था पेंशन भी नहीं मिली जिससे दैनिक जरूरतों का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मुकेश रमोला ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने उरेडा विभाग को सौर ऊर्जा योजना के तहत घर में बिजली की व्यवस्था कराने और समाज कल्याण विभाग को एक सप्ताह के भीतर तीन माह से लंबित वृद्धावस्था पेंशन जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यह मामला इस बात की ओर भी संकेत करता है कि सरकारी योजनाओं के बावजूद दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कई पात्र लोग अभी भी बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। प्रशासन के निर्देशों के बाद अब देखना होगा कि तय समय में इन आदेशों का कितना प्रभावी क्रियान्वयन हो पाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें