फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: आदित्य ने जीता बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच

Sun, 19 Jul 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरभ फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया टूर्नामेंट
विज्ञापन

उत्तरकाशी। स्व. सौरभ भट्ट की जयंती पर सौरभ फाउंडेशन की ओर से आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। शहर के केदार मार्ग स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती है। उद्घाटन मैच आदित्य राणा के नाम रहा।
अंडर-15 वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में आदित्य राणा और गौतम के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन अंततः आदित्य राणा ने 21–18 के स्कोर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का विजयी आगाज किया। दर्शकों ने मुकाबले का भरपूर आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सभासद महावीर चौहान, बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य दिनेश व्यास और संतोष सकलानी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में खेल भावना विकसित करने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सौरभ फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश भट्ट, संरक्षक मुकेश प्रसाद भट्ट, महेश भट्ट, मोहित, प्रियांशु, आदित्य बलूनी, कार्तिक, स्वस्ति राणा, प्राप्ति, स्नेहा, मुकुल, अनुराग, अपेक्षा, वंश, अथर्व, इशिका, अंशुमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें