फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: खरगे की सभा स्थल का शुद्धीकरण करने वालों पर हो कार्रवाई

Mon, 31 Aug 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी/घनसाली/चंबा। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर सभा स्थल का शुद्धीकरण करने पर कांग्रेसियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने को दिए ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद मैदान का शुद्धीकरण कर वीडियो वायरल करना भाजपा के लोगों की दलित विरोधी मानसिकता सार्वजनिक हुई है। ज्ञापन देने वालों में कुलदीप सहित शहर महासचिव गबर सिंह रावत, सोहन सिंह, लखवीर चौहान, प्रमोद पंवार, राजेंद्र पैन्यूली, शंभू भंडारी, देवेंद्र नौडियाल, सुरेश जोशी आदि शामिल थे।
उधर घनसाली में भी कांग्रेसियों ने पुलिस को दिए ज्ञापन में सभा स्थल का शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहां ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, जसवीर नेगी, बालकृष्ण नौटियाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

चंबा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने में ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष साब सिंह सजवाण, सूरज राणा, सोबन सिंह नेगी, बीना नेगी, सुमन रमोला, नरेंद्रचंद रमोला और हरि सिंह मखलोगा आदि शामिल थे।

शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, उत्तरकाशी-पुरोला में एफआईआर की मांग
उत्तरकाशी/पुरोला। उत्तरकाशी में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसजन कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दी। कांग्रेस का आरोप है कि जनसभा के दो दिन बाद कुछ लोगों ने मैदान में यज्ञ और गंगाजल का छिड़काव कर कथित तौर पर शुद्धिकरण किया। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी घनानंद नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डुंडा कनकपाल परमार, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद पंवार, गौरव उनियाल मौजूद रहे।
वहीं पुरोला में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर दी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कथित शुद्धिकरण के समर्थन में भट्ट के बयान से अनुसूचित जाति समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर देने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, हरिमोहन नेगी, हरिमोहन जुवांठा, प्रकाश कुमार, राम लाल, कवीन्द्र असवाल और प्रशांत नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें