फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मरीजों के भोजन में पौष्टिकता का रखें ध्यान’

Fri, 27 Nov 2015 07:07 PM IST
उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से चिकित्सा सेवाओं से संबंधित समस्याएं पूछीं और अस्पताल प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा मरीजों को अच्छी चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने को कहा।
विज्ञापन


डीएम विनय शंकर पांडेय औचक निरीक्षण पर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रत्येक वार्ड में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों व उनके तीमारदारों से चिकित्सा सेवाओं की स्थिति के बारे में पता किया। डीएम ने अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, प्रत्येक बेड के लिए चादर व रजाई के कवर खरीदने के निर्देश दिए। ताकि मरीजों को साफ सुधरे बिस्तर मुहैया कराए जा सकें। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मुहैया कराए जा रहे भोजन का निरीक्षण कर मीनू में पौष्टिकता का ध्यान रखने को कहा। डीएम ने औषधि भंडार में पहुंचकर मरीजों के लिए पर्याप्त दवाओं की खरीद करने को कहा।

‘जरूरतों के बारे में दें सूचना’
डीएम ने अस्पताल प्रशासन से अस्पताल की जरूरतों के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए जो भी जरूरत हो, उसकी सूचना तत्काल दें। मरीजों को अस्पताल में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ने डीएम को अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें