फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अबेकस से दूर होगा बच्चों का गणित का डर, भावी शिक्षकों ने पढ़ाई को रोचक बनाने के गुर सीखे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। गणित को बच्चों के लिए कठिन विषय के बजाय रुचिकर और आनंददायक बनाने की दिशा में डायट बड़कोट में तीन दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में भावी शिक्षकों को गणितीय गणनाओं को सरल बनाने और बच्चों में गणित के प्रति रुचि विकसित करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।
विज्ञापन

डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर गणित शिक्षण को रटने की परंपरागत पद्धति से आगे बढ़ाकर गतिविधि आधारित, प्रयोगात्मक और प्रभावी बनाना रहा। तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण में अबेकस के मूल सिद्धांतों, मानसिक गणना, गणना की विभिन्न तकनीकों और शिक्षण रणनीतियों पर व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षुओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गणना का अभ्यास किया और जाना कि किस तरह अबेकस के प्रयोग से बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक सहज बनाया जा सकता है। संस्थान के प्राचार्य हेमू बिष्ट ने कहा कि बच्चों में गणित के प्रति रुचि विकसित करने के लिए शिक्षण को सरल, रोचक और गतिविधि आधारित बनाना जरूरी है। अबेकस जैसी तकनीकें बच्चों की गणना क्षमता, एकाग्रता, मानसिक चपलता और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण में सीखे गए तरीकों को अपने भावी शिक्षण कार्य में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण का समन्वयन प्रवक्ता बबीता सजवाण ने किया, जबकि संदर्भदाता संजीव नेगी ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर डॉ. सुबोध बिष्ट, सुशील चंद्र जोशी, शांति रतूड़ी, अरविंद चौहान, रिचा उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें