आम आदमी पार्टी (आप) ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा के लिए कार्यकारिणी का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। वहीं जिला कार्यकारिणी में बुद्धि सिंह कुमाईं को जिला उपाध्यक्ष चुना गया।
जिला मुख्यालय में हुई बैठक में पार्टी ने सर्वसम्मति से गंगोत्री विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें अनकपाल बिष्ट को उपाध्यक्ष, सुशील नौटियाल को सचिव, तनुुजा खजान को कोषाध्यक्ष, गौतम को शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, अरविंद पंवार को मीडिया प्रभारी व मयंक सेमवाल को युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई। महिला प्रकोष्ठ में विनीता भट्ट, पूर्णा बुटोला व गंगेश्वरी उनियाल को शामिल किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र बुटोला ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर राज्य सरकार की विफलताओं की जानकारी देंगे। बैठक में उत्तरकाशी प्रभारी विचित्र राज, आप नेता पुष्पा चौहान, सेवा निवृत्ति आईजी अनंतराम चौहान आदि मौजूद रहे।