फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पशुओं को रोग से बचाने के लिए चलाया टीकाकरण अभियान

Tue, 21 Apr 2026 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। पशुओं में फैलने वाले संक्रामक रोग खुरपका और मुंहपका की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर पर वृहत टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव-गांव जाकर पशुओं को टीके लगाए जा रहे हैं। इससे पशुपालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय पुरोला में तैनात पशु चिकित्सक विरेन्द्र कठैत ने बताया कि खुरपका व मुंहपका रोग के नियंत्रण और बचाव के लिए चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक अभियान के सात चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं जबकि वर्तमान में आठवां चरण जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक लगभग 4000 बड़े पशुओं और 4500 छोटे पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
पुरोला क्षेत्र में कुल 10500 बड़े और 13500 छोटे पशु पंजीकृत हैं। जिन सभी का टीकाकरण किया जाना लक्ष्य है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। इस मौके पर डाॅ विरेंद्र कठैत, त्रिलोक रावत, चंद्रमोहन, अवल दास, ललिता राणा, सुषमा, बनीशा रावत आदि मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें