उत्तरकाशी। राष्ट्र सेवक संगठन के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ता ने घर-घर जाकर विशेष जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से मुलाकात कर संघ के कार्याें को बताया।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय प्रकाश बडोला ने बताया कि उत्तराखंड में संघ का कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। संघ की उत्तराखंड में 2165 शाखाएं हैं। दैनिक शाखाएं 1624 साप्ताहिक मिलन 421 संघ की मंडली 293 हैं। जहां संघ के सेवा कार्यों की जानकारी लोगों को दी जा रही है। इसके साथ ही आम जनमानस को नंबर दिए जाएंगे। इसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबंधन, स्वाधारित जीवन नागरिक कर्तव्यों का बोध के बारे में बताया जा रहा है। इस मौके पर जिला मंत्री कीर्ति सिंह महर, धर्मेंद्र, सुरेंद्र परमार, उमेद सिंह गुसाईं, संतोष चमोली, मुनेंद्र सिंह रावत, सुशील शर्मा, अभिषेक नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद