फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मोरी ब्लॉक में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत

Thu, 04 Dec 2025 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्ति की शपथ
विज्ञापन

पुरोला। विकासखंड मोरी में ब्लॉक प्रमुख रणदेव सिंह राणा के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सामूहिक शपथ लेकर नई कार्य संस्कृति की शुरुआत की है। यह पहल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रणदेव सिंह राणा ने कहा कि विकासखंड में पूर्व में जो भी अनियमितताएं हुई हैं उनकी पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता ने उन्हें विकास कार्यों के लिए चुना है और अब लक्ष्य विकासखंड को भ्रष्टाचारमुक्त बनाकर पारदर्शी कार्यप्रणाली स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और समस्त कर्मचारियों के सहयोग से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया है। अब तक जो भी व्यवस्थाएं चलीं उनसे आगे बढ़कर बेहतर और निष्पक्ष कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। ज्येष्ठ प्रमुख त्रेपन राणा ने कहा कि मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं में व्याप्त ठेकेदारी प्रथा को जड़ से समाप्त किया जाएगा और प्रत्येक कार्य नियमों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल को स्वागतयोग्य बताते हुए कहा कि यदि इसी तरह पारदर्शिता के साथ कार्य होते रहे तो मोरी ब्लॉक में विकास की गति और तेज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें