प्रशासन की ओर से जिला अस्पताल में नए प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। कलक्ट्रेट चौक की तरफ से बन रहे इस प्रवेश द्वार का उद्देश्य कोरोना संदिग्धों व सामान्य मरीजों की अलग-अलग मार्गों से आवाजाही कराना है।
उत्तरकाशी जिला अस्पताल में आने जाने के लिए अभी तक केवल एक ही मुख्य द्वार है, जहां से मरीजों, स्वास्थ्य कर्मियों व एंबुलेंस आने-जाने के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इस समस्या को हाल ही में जिला अस्पताल के निरीक्षण पर आई विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने भी उठाया था। साथ ही कोविड-19 के नियमों के अनुसार अस्पताल में अतिरिक्त प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में कोविड-19 यूनिट स्थापित कर दी है। इसलिए यहां नए प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। तीन चार दिनों में काम पूरा हो जाएगा।