फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: शीतकालीन यात्रा के लिए खुशीमठ पहुंचा यात्रियों का दल

Fri, 05 Dec 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन यात्रा के लिए खुशीमठ पहुंचा यात्रियों का दल
विज्ञापन





उत्तरकाशी.बड़कोट। चारधाम शीतकालीन दर्शन तीर्थ यात्रा के तहत ज्योतिष पीठ के अविमुक्तेश्वानंद सरस्वती के सानिध्य में 10 राज्यों के दो सौ से अधिक यात्रियों का दल पहले पड़ाव में यमुना के शीतकालीन पूजा स्थल खुशीमठ पहुंचा। वहां पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों,पुजारियों और स्थानीय लोगों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। ध्उ इस मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि सदियों से साधु, संत महात्माओं की तपस्थली रही है। कहा चार धामों में ऐसी पौराणिक परंपरा है कि 6 महीने मानव और छह माह देवताओं की ओर से पूजा की जाती है। परंपराओं और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पूजा स्थलों में परिवर्तन होता है। अनादि काल से यह परंपरा चली आ रही है। कहा लोगों में धारणा बन गई है धामों में स्थित मंदिरों के कपाट बंद होने के बाद पूजा बंद हो जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। शीतकालीन यात्रा का उद्देश्य है कि लोगों में यह संदेश जाए कि शीतकालीन पूजा स्थलों में दर्शन से भी वही पुण्य लाभ होता है जो ग्रीष्मकल में मिलता है। यह किसी संत की ओर से शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए पहला प्रयास है। यह यात्रा विगत तीन वर्षों से चल रही है। इस मौके पर यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल, उपाध्यक्ष संजीव उनियाल,सहसचिव गौरव उनियाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल,संरक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल, जिलापंचायत सदस्य बीना चौहान, डंडी स्वामी मुकुंदानंद, डॉ बृजेश सती, अनुरुद्ध उनियाल, उमेश सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें