फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: टिहरी झील के चारों ओर बनेगी 184 किमी लंबी रिंग रोड

Wed, 28 Oct 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ में पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। टिहरी बांध की झील के चारों ओर प्रस्तावित 184 किलोमीटर लंबी रिंग रोड से उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ सहित टिहरी जिले के आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत झील के चारों ओर डबल लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
टिहरी झील में वर्ष 2006 में जलभराव शुरू हुआ था। झील का विस्तार उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ और धरासू क्षेत्र तक है लेकिन लंबे समय से इसके आसपास पर्यटन को विकसित करने के लिए बड़ी परियोजना की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब झील के चारों ओर रिंग रोड बनाने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है। प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई 14 मीटर होगी।
विज्ञापन

इसमें 1.8 मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक और 1.2 मीटर चौड़ा फुटपाथ भी बनाया जाएगा। इससे पर्यटकों को झील के आसपास बेहतर आवागमन सुविधाएं मिलने के साथ साइकिलिंग और पैदल घूमने के अवसर भी मिल सकेंगे। परियोजना का निर्माण तीन चरणों में पूरा किया जाना प्रस्तावित है। डोबरा-चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में रिंग रोड और पुल का निर्माण तीसरे एवं अंतिम चरण में किया जाएगा।
विज्ञापन

लोनिवि प्रांतीय खंड नई टिहरी के ईई राजेन्द्र टम्टा ने बताया कि प्रथम चरण में वन भूमि क्लीयरेंस का कार्य पूरा होने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें