फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत स्पर्धाआें में संस्कृत महाविद्यालय अव्वल

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी/पुरोला। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित संस्कृत स्पर्धाआें में विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय प्रथम, गोस्वामी गणेश दत्त विद्या मंदिर द्वितीय और पीजी कालेज तृतीय रहा।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कालेज में दो दिनों तक चली संस्कृत प्रतियोगिता के संस्कृत नाटक कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत महाविद्यालय तथा गोस्वामी गणेश दत्त विद्या मंदिर ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया। संस्कृत नृत्य कनिष्ठ वर्ग में गोस्वामी गणेश दत्त, जीजीआईसी, वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत महाविद्यालय एवं गोस्वामी गणेशदत्त ने क्रमश: पहला एवं दूसरा स्थान हासिल किया। वाद-विवाद कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत महाविद्यालय, गोस्वामी गणेश दत्त, वरिष्ठ में पीजी कालेज, जीजीआईसी, आशु भाषण कनिष्ठ में गोस्वामी की नेहा, संस्कृत महाविद्यालय के देवांश तथा वरिष्ठ वर्ग में जीजीआईसी की विजयलक्ष्मी रावत एवं संस्कृत महाविद्यालय के रोहित ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मंगला राणा, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी रावत, प्रदीप कोठारी, उमेश बहुगुणा, डा. कुलानंद रतूड़ी, अनिल बहुगुणा, अरविंद पश्चिमी, रामनाथ मौर्य आदि मौजूद रहे। उधर, जीआईसी मोरी में आयोजित दो दिवसीय संस्कृत स्पर्धाएं संपन्न हो गई। इस मौके पर बीईओ सतीशचंद्र वर्मा, जयदत्त पांडेय, राजवीर सिंह, चंदन झा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें