फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की छत पर चढ़ा युवक

Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पत्नी का प्रसव कराने जिला अस्पताल पहुंचे एक युवक के बृहस्पतिवार शाम अस्पताल की छत पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। अनर्गल बयानबाजी कर रहा युवक छत से उतरने को राजी नहीं और उतारने की कोशिश करने पर वह कूदने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

प्रतापनगर के मोल्या गांव निवासी मंजू ने बुधवार रात जिला महिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के कुछ ही देर बाद उनका पति देव लाल (35) पागलों जैसी हरकतें करने लगा। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे वह अस्पताल भवन की छत पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उतारने की कोशिश की, तो उसने कूदने की धमकी दी। समाचार लिखे जाने तक युवक को छत से नीचे नहीं उतारा है। युवक के पिता खिला लाल ने बताया कि देव लाल ने इससे पहले कभी ऐसी हरकत नहीं की। देवलाल के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। एसआई महेंद्र ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। उसे छत से उतारने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें