चिन्यालीसौड़। जीआईसी में तीन दिवसीय जनपद स्तरीय क्रीड़ा स्पर्धा मार्चपास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुई। मार्चपास्ट में चिन्यालीसौड़ एवं डुंडा संयुक्त रूप से प्रथम, भटवाड़ी द्वितीय तथा नौगांव ब्लाक तृतीय रहा।
बुधवार को स्पर्धा का शुभारंभ गंगोत्री विधायक एवं संसदीय सचिव विजयपाल सजवाण ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए जीवन में खेल गतिविधियां जरूरी है। उन्होंने प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ी एवं अध्यापकों के ट्रैक शूट के लिए विधायक निधि से डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। पहले दिन सीनियर वर्ग 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जीआईसी डुंडा के करण, बालिका वर्ग में जोगथ की ज्योति राणा, जूनियर बालक वर्ग में राजगढ़ी के पवन तथा बालिका वर्ग में कवां एट हाली की पायल प्रथम रहे। सीनियर बालक वर्ग लंबी कूद में राजगढ़ी के गणेश, बालिका में चिन्यालीसौड़ की सुरभि प्रथम रहे। सीनियर बालक वर्ग गोलाफेंक में भटवाड़ी के रामकृष्ण अव्वल रहे। जूनियर बालक वर्ग गोलाफेंक में पुरोला के रणदेव प्रथम रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में पुजारगांव की दुर्गेश्वरी तथा बालक वर्ग में खरादी के नितेश ने बाजी मारी। लोकगीत में जीआईसी चिन्यालीसौड़ प्रथम रहे। इस मौके पर सीईओ लीलाधर व्यास, नगर पंचायत अध्यक्ष शूरवीर सिंह रांगड़, ब्लाक प्रमुख विजेंद्र रावत, आरआर भंडारी, राकेश रमोला, उपेंद्र भंडारी, प्रेम सिंह पंवार, केंद्र सिंह भंडारी, धनराज भंडारी, अमीचंद, खुशपाल भंडारी, जगदीश कंडारी आदि मौजूद रहे।