बड़कोट (उत्तरकाशी)। शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली में यमुना मंदिर का निर्माण अधर में लटके होने को गंभीरता से लेते हुए यमुनोत्री विधायक काबीना मंत्री प्रीतम पंवार ने मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
यमुनोत्री पहुंचे काबीना मंत्री प्रीतम पंवार ने खरसाली में यमुना मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने यमुनोत्री में मंदिर समिति कार्यालय भवन निर्माण के लिए 11 लाख तथा राना में खेल मैदान के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि सरकार शीतकालीन यात्रा के प्रति गंभीर है। संबंधित विभाग सर्दियों में भी खरसाली तक सड़क यातायात के साथ ही बिजली, पानी, दूरसंचार आदि यात्री सुविधाएं चाक चौबंद रखें।