फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बीमा कंपनी खोलने पर तीन साल की सजा

Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने फर्जी जीवन बीमा कंपनी खोलने के मामले में एक व्यक्ति को तीन साल के कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

9 अगस्त 2009 को अबीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक पंकज बधानी ने थाना कोतवाली में राहुल शर्मा पुत्र ललिता प्रसाद शर्मा निवासी कुमारखेड़ा थाना नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल) के खिलाफ उत्तरकाशी में अबीवा इंश्योरेंस के नाम से फर्जी कंपनी खोलकर कुछ लोगों को नियुक्ति देने की शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भादंसं की धारा 420, 466, 467, 468, 471 और कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
मामले में शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण बोहरा की अदालत में सुनवाई हुई। शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद जगूड़ी ने 16 गवाह पेश किए। अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन साल के कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें