फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश मंदिर में गजानन की मूर्ति स्थापित

Mon, 24 Feb 2014 05:30 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मंदिर जीर्णोंद्वार समिति ने नगर के पौराणिक मंदिरों में खंडित मूर्ति को बदलने का बीड़ा उठाया है। रविवार को समिति ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में गणेश जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की।
विज्ञापन

शांतिकुंज हरिद्वार की टोली की ओर से मंदिर में कलश स्थापना, सामूहिक जप एवं गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। रविवार को मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और गायत्री महायज्ञ हुआ। समिति के अध्यक्ष अजय प्रकाश बड़ोला ने कहा कि नगर के सभी पौराणिक मंदिरों की खंडित मूर्तियों को बदलेगी। कार्यक्रम में शांतिकुंज से महेश पांडेय, विश्वनाथ मंदिर के जयेंद्र पुरी, किरन पंवार, बलवंत कौर, पुष्पा पंवार, रजनी, राजदुलारी, सीता, इंद्रेश्वरी सकलानी, सुशीला जगूड़ी, ममता मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें