फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले पूरे हो जाएंगे बाढ़ सुरक्षा कार्य

Tue, 17 Dec 2013 05:45 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बाढ़ प्रभावित तिलोथ और मांडों गांव का डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अगली बरसात से पूर्व बाढ़ सुरक्षा हर हाल में पूर्ण कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम बाढ़ सुरक्षा कार्यों से जुड़े अधिकारियों के साथ तिलोथ और मांडों गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने गांव को सुरक्षित करने के लिए आरसीसी दीवार के साथ ही भागीरथी में पटे मलबे को हटाने की मांग की। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को अवगत कराया कि पहला कार्य नदी के बीचों-बीच होना है, जिसका टेंडर हो गया है। इसके बाद नदी से मलबा उठाने का कार्य किया जाएगा। क्षेत्र को जोड़ने के लिए तिलोथ में पुल निर्माण कार्य भी गतिमान है। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के ईई चंद्रशेखर ने बताया कि तिलोथ पुल से आगे आठ करोड़ की लागत की 500 मीटर सुरक्षा दीवार की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसके टेंडर हो चुके हैं। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर सुरक्षा कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मांडों गांव में भी 10 करोड़ के सुरक्षा कार्य चल रहे हैं। इस मौके पर लोनिवि ईई एके गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें