फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू ने हमलाकर घायल किया

Thu, 05 Dec 2013 05:44 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। नौगांव प्रखंड के स्यालब गांव में भालू ने खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। स्यालब गांव निवासी 58 वर्षीय झांपुलिया लाल गांव के पास अपने खेतों में काम कर रहा था। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों के हल्ला करने पर भालू भाग गया। ग्रामीणों ने उसे तत्काल बड़कोट अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव रेफर कर दिया। फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर है। क्षेत्र में भालू के आतंक से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें