फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए आमरण अनशन पर बैठे

Wed, 30 Oct 2013 05:41 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। सड़क निर्माण समेत आठ सूत्री मांगों के लिए दिचली क्षेत्र के रामव्यास मिश्रा ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। दिचली क्षेत्र के पीपलखंडा गांव में तिलपड़ नामे तोक पर अनशन पर बैठे रामव्यास मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण वर्षों से धरासूबैंड-चमियारी-ऊलण और दिकोली-रौंतल मोटर मार्ग निर्माण तथा बादसी-गौलोकधाम सड़क के डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। इसके लिए पूर्व में कई बार आंदोलन भी, लेकिन आश्वासनों के सिवाए कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अधूरी पड़ी सड़कों के निर्माण और डामरीकरण, आरटीओ पास कराने, ग्रामीणों को भूमि प्रतिकर भुगतान करने आदि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रखेंगे। उनके समर्थन में रविशंकर पैन्यूली, विरेंद्र बर्त्वाल, जयप्रकाश पैन्यूली, नंद किशोर, दाताराम और मनोहर समेत कई ग्रामीणों ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें