फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय के शिक्षक-कर्मियों का धरना प्रदर्शन

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। लंबित मांगों को लेकर नवोदय विद्यालय धुनगिर पुरोला के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। मांगें शीघ्र पूरी न होने पर उन्होंने छह फरवरी से बेमियादी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने, गैर शिक्षक कर्मियों को दस प्रतिशत विशेष भत्ता, पदोन्नति में कोटा, चिकित्सा अवकाश सुविधा आदि मांगों को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर पुरोला के सभी शिक्षक और कर्मचारी बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने विद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष आरपी वर्मा ने बताया कि शीघ्र मांगें पूरी न होने पर सभी कर्मचारी छह फरवरी से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर जेएस चौहान, नीता सिंह, वीरेंद्र पोखरियाल, नीरज तिवारी, महावीर राठी, राजेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें