फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग निर्माण खंड में दो-दो अधिशासी अभियंता

Tue, 22 Jan 2013 05:31 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट(उत्तरकाशी)। राजमार्ग निर्माण खंड के कर्मचारी इन दिनों दो-दो अधिशासी अभियंताओं के दिशा-निर्देश सुनने को मजबूर हैं। यहां एक ईई कार्यालय पर तो दूसरा आवास पर कब्जा किए बैठा है।
विज्ञापन

राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट में चार दिनों से यहां दो-दो अधिशासी अभियंता काम संभाल रहे हैं। हुआ यूं कि 10 जनवरी को शासन स्तर से जारी तबादला सूची में बड़कोट में तैनात ईई एमएस रावत को पौड़ी स्थानांतरित कर उनके स्थान पर डीके बिजल्वाण यहां भेजे गए। ईई बिजल्वाण ने 11 जनवरी को सर्किल कार्यालय देहरादून में चार्ज ले लिया।
इस बीच 16 जनवरी को जारी दूसरी सूची में सुरेश तोमर को राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट का ईई बना दिया गया। बिजल्वाण को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया। तोमर ने 16 को ही देहरादून सर्किल कार्यालय में उपस्थिति दी और 18 को बड़कोट कार्यालय पहुंचकर सीट संभाल ली। इस बीच यहां पहुंचे बिजल्वाण ने ईई की कुर्सी पर तोमर को बैठा देखा तो उन्होंने ईई आवास पर कब्जा जमा लिया। अब स्थिति यह है कि विभाग के कर्मचारी दो अधिशासी अभियंताओं के बीच चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


कोट-

मुझे 16 जनवरी को आदेश मिला है। मैं उसका पालन कर रहा हूं। तबादला शासन स्तर से हुआ है। चार्ज लेने की प्रक्रिया चल रही है। - सुरेश तोमर, ईई राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट।
विज्ञापन


मुझे 10 जनवरी को आदेश मिला है। मैं उसका अनुपालन कर रहा हूं। मुझे दूसरा कोई आदेश नहीं मिला है।- डीके बिजल्वाण, ईई राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें