फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिता मेें दिखाई प्रतिभा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। विकासखंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में नेहरू युवा मंडल खलाड़ी, चंदेली और कमल गंगा ग्रामीण समिति सुनाली ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र तथा कमल गंगा ग्रामीण विकास समिति की ओर से सुनाली गांव में खंड स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सोबेंद्र सिंह राणा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता का माहौल बनता है। समिति के सचिव चंद्रशेखर नौटियाल ने नेहरू युवा केंद्र के उद्देश्यों एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। लोक नृत्य प्रतियोगिता में नेहरू युवा मंडल खलाली प्रथम, नौरी द्वितीय एवं कुमोला तृतीय रहा। लोकगान में कमल गंगा ग्रामीण विकास समिति सुनाली पहले, नेत्री दूसरे और पोरा तीसरे स्थान पर रहे। समूहगान में नेहरू युवा मंडल चंदेली, कुरड़ा व सुनाली ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें