चिन्यालीसौड़। शट डाउन लेकर बिजली के ट्रांसफार्मर पर काम करता संविदा कर्मी अचानक लाइन में करंट आने से बुरी तरह झुलस गया। घायल को उपचार के लिए देहरादून ले गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार प्रात: करीब 10 बजे ऊर्जा निगम में संविदा पर तैनात जिनेथ गांव भंडारस्यूं निवासी चंद्रप्रकाश अवस्थी सब स्टेशन से शट डाउन लेकर पीपलमंडी के ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था। अचानक लाइन में करंट आने से वह बुरी तरह झुलस गया और खंबे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून ले जाया गया। शट डाउन के बावजूद लाइन पर करंट आने की घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दोषी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ऊर्जा निगम के एसडीओ के लाल ने स्वीकारा कि यह गंभीर भूल है। इस संबंध में दोषी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।