उत्तरकाशी। युवा कल्याण विभाग की ओर से राजकीय इंटर कालेज मातली के खेल मैदान में आयोजित पाइका खेलकूद प्रतियोगिता में मातली के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में वीरपुर गांव के अजय तथा बालिकाओं में पटारा की सपना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में मातली के राजेश और पटारा की सपना ने पहला स्थान पाया। लंबीकूद में वीरपुर के अजय व पटारा की सुमन, गोला फेंक में डुंडा के नकुल और नीतू प्रथम रहे। 1500 मीटर दौड़ में मातली के राघव और गेंवला की संध्या अपने-अपने वर्ग में प्रथम रहे। वॉलीबाल और खो-खो के दोनों वर्गों में मातली की टीमें विजेता बनीं। समापन मौके पर मातली की ग्राम प्रधान पूनम नौटियाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, प्रधानाचार्य एसएस चौहान, पटारा की प्रधान बबली नेगी, प्रेमलाल, एससी नौटियाल, एसके भंडारी, संजय लिंगवाल, वीके नौटियाल आदि मौजूद थे।