उत्तरकाशी। नव युवक मंगल दल की ओर से संग्राली गांव में आयोजित क्रिकेट मैच में गंगोरी की टीम ने उत्तरौं को छह रनों से पराजित किया।
संग्राली खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच गंगोरी और उत्तरौं के बीच खेला गया। जिसमें गंगोरी ने उत्तरौं की टीम को 6 रन से हरा कर मैच जीता। विजेता टीम की ओर से खेलते हुए तीन विकेट झटकने वाले मयंक मैन ऑफ द मैच चुने गए। समापन मौके पर विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड वितरित की गई। गंगोरी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तरौं को निर्धारित 15 ओवर में 91 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उत्तरौं की टीम 15 ओवरों में 59 रन बनाकर आउट हो गई। आयोजन में संदीप सेमवाल, दिवाकर नैथानी, कुलदीप भट्ट आदि मौजूद थे।