चिन्यालीसौड़। तिलाड़ी शहीद घटना में प्रखंड के कामदा, बडली और खदाड़ा के शहीदों और आंदोलनकारियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री से शहीद दिवस के मौके पर तिलाड़ी बड़कोट की तर्ज पर कामदा गांव में कार्यक्रम का आयोजन करने तथा स्मारक निर्माण की मांग की है।
चिह्नित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के जिला संयोजक लक्ष्मण सिंह भंडारी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कामदा में भी शहीद दिवस का आयोजन करने की मांग की है।