फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की तस्करी पर जताई चिंता

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड में घटते लिंगानुपात के साथ ही बालिकाओं और महिलाओं की तस्करी पर सामाजिक समूह के सदस्यों ने चिंता जताई है।
विज्ञापन

हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी एवं एक्शन एड के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञ विमला मखलोगा, डा.एमके राव और प्रमोद पैन्यूली ने घटते लिंगानुपात तथा महिलाओं की तस्करी पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या तथा महिला तस्करी पर रोक लगाने के लिए उत्तरकाशी महिला एवं बालिका रक्षा समूह का गठन किया गया। समूह ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से सूचना एकत्रित कर शासन-प्रशासन को देगी। समूह में अमोद पंवार, रमेश चमोली, बीएन जोशी, माधव जोशी, तनुजा, मनदीप विजल्वाण, रचिता, गंगी देवी, पूजा, कविता, अंजना को जिमम्मेदारी दी गई। कार्यशाला में एसआई संजय ममगाईं, पुष्पा चौहान, नागेंद्र दत्त, उत्तम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें