फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

91 शिकायतों में से 65 शिकातयों का निस्तारण

Fri, 25 Nov 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोरी ब्लॉक के दूरस्थ गांव जखोल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की शिकायतें सुनी गईं। अधिकारियों ने ग्रामीणों की अधिकांश शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया। शिविर में ज्यादातर शिकायतें सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की पहुंची। जखोल में सीडीओ उदय सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 91 शिकायत एवं समस्याएं पंजीकृत हुई, जिसमें 65 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शेष शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करने के सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। ग्रामीणों ने जखोल में एलोपैथिक अस्पताल खोलने की मांग की। कहा कि यह क्षेत्र अति दुर्गम है, अस्पताल बनने से यहां के 13 गांव के ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इसके अलावा शिविर में ग्रामीणों ने जखोल में एसबीआई की एक ब्रांच खोलने की भी मांग रखी, जिस पर सीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस संबंध जिला अग्रणी बैंक अधिकारी से बात हो चुकी है और उन्होंने जल्द शाखा खोलने की बात कही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बीएसएनएल की खराब कनेक्टिविटी की शिकायत की। शिविर में स्वास्थय विभाग ने 137 लोगों का स्वास्थ्य जांच एवं दवाई वितरण की। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था के 18 पेंशन, विधवा 1, जन्म से विकलांग बच्चों को एक भत्ता पेंशन मौके पर ही स्वीकृत की। पशुपाल विभाग ने 25 किसानों को दवाई वितरण की तथा कृषि ने 8 एवं उद्यान ने 4 लोगों का लाभान्वित किया।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने 20 लोगों के कनेक्शन फार्म भरवायें। पंचायती राज विभाग ने 55 परिवार रजिस्टर की नकल एवं 22 बीपीएल प्रमाण पत्र जारी किए। इस मौके पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह रावत, हाकम सिंह, गंगा सिंह, प्रधान सूरत सिंह, नणी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जखोल मीना रावत सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें