फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के 34 जवान समेत 46 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को आईटीबीपी के 34 जवानों समेत 46 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 349 पहुंच गई है। इनमें से 178 केस एक्टिव हैं। दो दिनों में जिले में 111 नए कोरोना पॉजिटिव केस आने और इसमें आईटीबीपी के 68 जवान शामिल होने से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अग्रिम चौकियों पर तैनात आईटीबीपी के 34 जवान संक्रमित मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीपी जोशी ने बताया कि संक्रमित जवानों के उपचार की व्यवस्था बल के कोविड केयर सेंटरों में ही की गई है। सैंपलिंग बढ़ने के कारण बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। हालांकि 90 प्रतिशत से ज्यादा संक्रमितों में बीमारी का कोई लक्षण नहीं है। उधर बड़कोट में बीते दिनों 14 कोरोना पॉजिटिव केस आने के कारण वार्ड नंबर एक, तीन और चार को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। कुछ दिनों तक यहां कोई नया केस नहीं आने के बाद वार्ड नंबर तीन में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस व्यक्ति की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। कोविड मजिस्ट्रेट पूरण सिंह रावत ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया है। साथ ही परिवारजनों की सैंपलिंग कर उन्हें क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें