यूथ फाउंडेशन के सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए आयोजित चयन कैंप में 160 युवकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 35 युवक ही मानकों पर खरे उतर पाए।
बुधवार को तहसील में यूथ फाउंडेशन की ओर से चयन शिविर आयोजित किया गया। इसमें सेना में भर्ती होने के इच्छुक 160 युवक पहुंचे। फाउंडेशन के प्रशिक्षकों ने माप जोख एवं मेडिकल परीक्षण के बाद इनमें से 35 युवकों का चयन किया। कल (आज) मोरी व 9 अप्रैल को नैटवाड़ में चयन शिविर लगाया जाएगा। यूथ फाउंडेशन के कैंप इंचार्ज कैप्टन (सेनि) बलवीर रावत ने बताया कि कर्नल (सेनि) द्वारा स्थापित यूथ फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड में आठ प्रशिक्षण कैंप संचालित किए जा रहे हैं। जनपद में चयनित युवकों को जिला मुख्यालय के निकट कवांएटहाली के कैंप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर चंद्रमोहन पंवार, विशाल कलूड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद