फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जर्जर बिजली पोल के साए में 25 छात्र

Tue, 06 Oct 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी प्रखंड की ग्राम पंचायत सटूड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 25 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर वर्षों से जंग लगा जर्जर विद्युत पोल खतरा बना है। विद्यालय के पास रास्ते में खड़ा पोल इतना जर्जर हो चुका है कि किसी भी समय गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि पोल हटाने को लेकर कई बार विद्युत विभाग को लिखित और मौखिक रूप से सूचना दी गई लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। इधर, विद्यालय में बिजली आपूर्ति भी लंबे समय से ठप है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय में 25 बच्चे अध्ययनरत हैं।
बिजली नहीं होने से कक्षाओं में पर्याप्त रोशनी नहीं रहती। खराब मौसम और बादल छाए रहने पर बच्चों को पढ़ाई करने में और अधिक परेशानी होती है। उन्होंने तत्काल जर्जर पोल हटाने और विद्यालय की बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें