फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असी गंगा घाटी के 24 युवक गुजरात और मुंबई में फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात एवं मुंबई आदि स्थानों पर होटलों में काम करने वाले असी गंगा घाटी के दो दर्जन से अधिक युवक वहीं फंस कर रह गए हैं। इन लोगों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। गुजरात, मुंबई आदि स्थानों पर फंसे धर्मेंद्र, रविंद्र सिंह, राजपाल, मनवीर सिंह, गोपेंद्र सिंह, जितेंद्र, प्रवीण सिंह आदि युवकों ने उत्तराखंड सरकार से घर वापसी के इंतजाम करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

वापी गुजरात में होटल में काम करने वाले गजोली गांव निवासी धर्मेंद्र रावत ने अमर उजाला को दूरभाष पर बताया कि असी गंगा घाटी के विभिन्न गांवों के 24 से ज्यादा युवक गुजरात एवं मुंबई आदि स्थानों में फंसे हैं। लॉकडाउन के शुरुआती दिन तो काट लिए, लेकिन अब समस्याएं बढ़ गई हैं। गुजरात के प्रशासन से बात करने पर वे घर वापसी का मामला उत्तराखंड सरकार के स्तर से हल होने की बात कह रहे हैं। इन युवकों ने उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन पर भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें