गंगोत्री धाम में बुधवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के 24 साधुओं को कोविड टीका लगाया गया। आपदा जन मंच की ओर से भी यहां टीकाकरण से वंचित लोगों का टीकाकरण करने की मांग उठाई गई थी। वॉर रूम में तैनात एसीएमओ डा. विपुल बिस्वास ने बताया कि धाम में रहने वाले 45 वर्ष से अधिक उम्र के साधु संत व अन्य लोगों को कोविड टीके की पहली व दूसरी डोज लगाई गई है। बताया कि इस दौरान कई 18 से 44 उम्र के लोग भी पहुंचे। इस मौके पर महेश पंवार, माधवेंद्र रावत आदि रहे।