एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। दस दिनों तक चला यह प्रशिक्षण शुक्रवार को प्रमाणपत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
आरसेटी के निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि बीते 20 जनवरी को विकास भवन परिसर में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शुरू किया गया था, जिसमें क्षेत्र की सात महिलाओं एवं 13 पुरुषों ने प्रतिभाग किया। इन लोगों को आरसेटी के प्रशिक्षक नैना एवं जगत सिंह राणा द्वारा स्वरोजगार परक प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर खादी ग्रामोद्योग आयोग के सहायक विकास अधिकारी ओपी उपाध्याय ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समापन पर प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। ब्यूरो