सैनिक दीपावली मेला के दूसरे दिन हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्तरकाशी ए जीता
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में आयोजित सैनिक दीपावली मेला के दूसरे दिन 20 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। वहीं मंच पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। साथ मैदान में वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उद्घाटन मैच उत्तरकाशी ए और साल्ड गांव के बीच खेला गया जिसमें उत्तरकाशी ए विजेता रहा।
पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजन रामलीला मैदान में सैनिक दीपावली मेले के दूसरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। वहीं मंच पर जनपद के विभिन्न स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समिति के सदस्यों ने 20 वीर नारियों को सम्मानित किया। इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें उद्घाटन मैच उत्तरकाशी ए और साल्ड गांव के बीच खेला गया जिसमें उत्तरकाशी एक विजेता बनी।
वहीं दूसरा मैच अरमानी क्लब और गंगोत्री के बीच खेला गया। इसमें अरमानी क्लब जीता। तीसरा मैच उत्तरकाशी ए और चिन्यालीसौड़ के बीच खेला गया जिसमें उत्तरकाशी ए विजेता रहा। समिति के संरक्षक मेजर आरएस जमनाल और अध्यक्ष सूबेदार बिरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सैनिक दीपावली मेले के सात दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के सात ही खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर कर्नल मुंजल, बलवीर नेगी, धनपाल सिंह, गोपेश्वर प्रसाद भट्ट, जगत सिंह, हिकमत सिंह, इंद्रमणि, मुरारी सिंह, बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।