फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देशीय विधिक साक्षारता शिविर में ग्रामीणों को दी कानून व सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के गणेशपुर गांव स्थित पंचायत चौक में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों के प्रति जागरुक किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब लोगों को कानूनी मसलों से निपटने के लिए निशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराया जाता है। साथ ही कई कानूनी मसलों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर भी निस्तारित किया जाता है। सिविल जज दुर्गा शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा नशे के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। प्रधान पुष्पा चौहान ने प्राधिकरण के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। इस मौके पर डॉ. सीएस रावत, गोपाल राणा, बिरेंद्र नेगी, दशरथ प्रसाद, डॉ. केएस रावत, प्रवीण सिंह, जितेंद्र सिंह, जेपी भट्ट, पीएस राणा, दीपक राणा, दिनेश कंसवाल, अवतार रावत, राजेश व्यास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें