फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य को सौंपे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर के उत्तरकाशी पहुंचने पर सफाई कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर उत्तरकाशी पहुंची। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और उनके लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष मेघ सिंह पोखरियाल, प्रीतम टांक, अंकित बागड़ी, अनिल, आशीष कुमार, रवि आदि ने उन्हें मांगपत्र सौंपा। उन्होंने आयोग की सदस्य से संविदा सफाई कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने, आवास सुविधा मुहैया कराने आदि की मांग की। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष सुंदर, संतोष टांक, विनोद देेबंधु आदि ने सफाई सेवकों को ठेका व्यवस्था से मुक्त कर नियमित नियुक्ति देने, श्रम विभाग के मानकों के अनुसार वेतन भुगतान आदि की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें