फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने की जल संरक्षण व संवर्द्धन के लिए मुहिम चलाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद के दौरे पर पहुंचे मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने शनिवार को दयारा बुग्याल क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गोई तोक में बने चाल खाल में पूजा अर्चना कर सभी लोगों को जल संरक्षण के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। साथ ही अधिकारियों को दयारा बुग्याल ट्रेक की मरम्मत कराने व कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने के साथ ही सूचना पट लगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव तीन दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे हैं। शुक्रवार रात को रैथल में विश्राम के पश्चात मुख्य सचिव शनिवार को रैथल से दयारा बुग्याल ट्रेक पर रवाना हुए। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि गोई तोक में मनरेगा व वन विभाग के अंतर्गत 6.85 लाख लागत से प्राकृतिक तालाब बनाने व पौधरोपण किए जाने की योजना तैयार की गई है। वहीं इस दौरान मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को जाड़ी संस्था के सदस्यों द्वारा बीज बम अभियान की जानकारी दी गई। जाड़ी संस्था के गंगा बहुगुणा ने बताया कि मिट्टी व गोबर के गोले में विभिन्न प्रजातियों के बीज डालकर उन्हें जंगलों व भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में फेंका जा रहा है, जिसका उद्देश्य जंगलों में प्राकृतिक रूप से फलदार पेड़ पौधों को उगाना है।
इस मौके पर डीएफओ संदीप कुमार, सीडीओ प्रशांत आर्य, एसडीएम आकाश जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि राजेंद्र खत्री, उप प्रभागीय वनाधिकारी राज बहादुर सिंह, रेंज अधिकारी लाखीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें