फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निम के बेसिक व एडवांस कोर्स से पास आऊट हुई 120 युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में शनिवार को 258वें बेसिक व 162वें एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स का दीक्षांत समारोह हुआ। कोर्स में शामिल हुई देश विदेश की कुल 120 प्रशिक्षु युवतियों का बैज अलंकरण किया गया।
विज्ञापन

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई पर्वतारोही खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत ने पर्वतारोहण के माध्यम से हिमालय व उसके पर्यावरण के संरक्षण की मुहिम चलाने की अपील की। वहीं निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि इन दोनों कोर्स में देश विदेश की कुल 120 युवतियों को पर्वतारोहण की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। वर्ष 1965 में स्थापित इस संस्थान से अभी तक बछेंद्री पाल, चंद्रप्रभा एतवाल, अर्जुन वाजपेयी, अरुणिमा सिन्हा सहित करीब 30 हजार पर्वतारोही प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इस मौके पर एडवांस कोर्स के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली रुंपा दास और बेसिक कोर्स में शिवांगी बिष्ट को बेस्ट ट्रेनी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में निम के उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश धूमल, मुख्य प्रशिक्षक रणवीर सिंह नेगी, जगमोहन सिंह रावत, दशरथ सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें